गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Aug-2020 07:52 AM
PATNA : सितंबर के पहले सप्ताह से मोकामा-बिहटा पटना -मुगलसराय और पटना -गया रेलखंड पर ट्रेनें चलाई जा सकती है. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल को प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव पर राज्य सरकार से सहमति मांगी गई है. संभावना है कि अगले सप्ताह के बुधवार तक राज्य सरकार से सहमति मिल जाए. इसके बाद मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा.
शुक्रवार को दानापुर रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार ने कहा कि मेमू पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. एक्सप्रेस ट्रेनों में दिन-प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना जंक्शन पर यात्रियों का दबाव अधिक है.
पूर्व मध्य रेल की ओर से 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है, इनमें छह एक्सप्रेस ट्रेनें दानापुर रेल मंडल की है. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और अन्य राज्य सरकारों से सहमति मांगी गई है. राज्य सरकार से सहमति मिल जाती है तो तत्काल एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा.