Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
31-Dec-2021 06:29 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर तरह-तरह के तरकीब अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की छापेमारी अभियान लगातार जारी है. शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. राजधानी पटना में शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां शराब तस्कर पटना में दूध की आड़ में दारू बेचने का काला धंधा चला रहे थे.
जब पुलिसवाले खुद ग्राहक बनकर पहुंच गए तो इस गोरखधंधे का भेद खुला. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मान चुके हैं कि शराबबंदी को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सख्त अभियान चलाने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पटना में शराब का धंधा चरम पर है. आपको बता दें कि पटना पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देश को सफल बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. दूसरी तरफ शराब के धंधेबाज भी रोज-रोज तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं.
पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर धंधेबाज को पकड़ा है. पटना पुलिस ने गुरुवार देर शाम को एक खटाल में छापेमारी कर दूध की आड़ में शराब बेचने के मामले का खुलासा किया है. पटना पुलिस ने जब हड़ताली मोड़ के पास छापेमारी की तो अधिकारी भी हैरान रह गए. यहां दूध के धंधे की आड़ में शराब का कारोबार चल रहा था. छापेमारी में शराब के सैकड़ों पाउच मिले हैं.