ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गूंजेगा दंगल का बिगुल… अनंत सिंह के गांव में सजेगा इंटरनेशनल अखाड़ा, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / news / पटना : दो गुटों के बीच प्रमुख के दावेदारी को लेकर हुई हिंसक...

पटना : दो गुटों के बीच प्रमुख के दावेदारी को लेकर हुई हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग

31-Dec-2021 01:43 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : इस वक्त पटना सिटी से एक बड़ी खबर आ रही हैं जहां फतुहा प्रखंड के प्रमुख चुनाव के दौरान बर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराब और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पटना सिटी DSP और पुलिस पहुंच मामले की छान बीन में जुट गई है.


मामला पटना सिटी केआलमगंज थाना क्षेत्र के पुरानी सिटीकोर्ट स्तिथ अनुमंडल कार्यलय स्थित अशोक राजपथ पर हुआ. बताया जा रहा रहा है फतुहा प्रमुख के दावेदारी को लेकर दोनों गुटों ने  फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोलीबारी की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे.


वहीं आसपास के लोग दुबके रहे और दोनों पक्ष के बीच तनातनी होती रही. जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना में कार का शीशा टूटा. वही कार में बैठे लोग बाल- बाल बचे. अनुमंडल कार्यालय परिसर के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. वहीं सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस टीम और पटना सिटी DSP अमित शरण मौके पर पहुँचकर मोर्चा को संभाला. इस पूरे मामले पर सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है पर घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं किया गया है. दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है. पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है.