सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
08-Oct-2022 07:51 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक रोचक प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने शादी रचा ली है। हैरानी की बात तो ये है कि एक महीना पहले ही पटना के दीघा थाना क्षेत्र से 16 साल की इस किशोरी के किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने लड़की को भोजपुर जिला के तरारी से बरामद किया है।
किडनैपिंग का केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस को पता चला कि महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी। दशहरा के मौके पर वह लड़की के साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर भोजपुर पहुंची थी। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि, किशोरी को उसके घर भेज दिया गया।
महिला दीघा इलाके की ही रहने वाली है, जो दो बच्चों की मां है। एक महीना पहले ही लड़की लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। छानबीन में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के साथ-साथ लड़की को भी बरामद कर लिया।