बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
15-Jul-2022 12:53 PM
PATNA : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना में देश विरोधी साजिश मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फुलवारीशरीफ से अतहर परवेज और जलालुद्दीन की गिरफ्तारी पहले ही हो गई थी। लेकिन, अब शमिम अख़्तर, शब्बिर मलिक और ताहिर अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार एजेंटों के खिलाफ जो FIR दर्ज की गई है, उससे कई खुलासे हुए हैं। इनका पहले टारगेट नूपुर शर्मा और उनके समर्थक थे। ये लोग इस्लाम विरोधियों से बदला लेना के मंशे से ये खेल रच रहे थे। खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को भी फुलवारी शरीफ में छापा मारकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। इससे पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दो सदस्यों को दबोचा गया था, जिनकी पहचान मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज के रूप में हुई।
इन आतंकियों का एकमात्र लक्ष्य इस्लाम विरोधियों से बदला लेना था। इसी मकसद से एसडीपीआई और पीएफआई की आड़ में गुप्त जिहादी दस्ता तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दी जा रही थी. भारत के युवाओं को ये लोग अपनी बातों में फसांकर उन्हें जिहादी दस्ते से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। संगठन के लोग बड़ी गहराई से फेसबुक, टि्वटर समेत अन्य दूसरे माध्यमों से इस्लाम पर कमेंट या फिर आपत्तिजनक कमेंट करने वालों पर नज़र रख रहे थे। गिरफ्तार जलालुद्दीन और अतहर के पास से बरामद सामान से साफ़ हो गया है कि संगठन 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का टारगेट लेकर चल रहा था।
बुधवार को एसडीपीआई और पीएफआई की आड़ में देश विरोधी साजिश रचने का भांडाफोड़ हुआ। वहीं इनकी गिरफ्तारी के बाद एक और नाम भी सामने आया, जो बैठक के लिए फंड का इंतजाम करता था। दरअसल, ये शख्स भी फुलवारी शरीफ इलाके का ही रहने वाला है, जिसका नाम अरमान मलिक है। पुलिस ने अरमान मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस को अन्य 23 लोगों की तलाश है, जिनका कांटेक्ट इस संगठन से है। इसमें पटना और दरभंगा के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं।