ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / खूब मां-बहन की गाली देते हैं पटना वाले ये दारोगा जी, सुनिए कैसे...

खूब मां-बहन की गाली देते हैं पटना वाले ये दारोगा जी, सुनिए कैसे पीड़ित युवक को सुनाई गंदी-गंदी गालियां

07-Jan-2020 07:55 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में पुलिसवालों से क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है. लेकिन पटना पुलिस लगातार सुर्ख़ियों में छाई रहती है. एक बार फिर से पटना पुलिस के एक दारोगा जी चर्चा में आ गए हैं. दरोगा जी का गाली बकने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दरोगा जी एक फरियादी को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां से रहे हैं. 


गाली देने का ऑडियो आया सामने
घटना पटना जिले के बिहटा इलाके की है. जहां बिक्रम थाना में पोस्टेड एक दारोगा जी का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक थाने में एक लड़की के गायब होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इसी केस के मामले में पीड़िता के भाई ने जब दारोगा जी से बातचीत की. जुबान से बिगड़ैल दरोगा उल्टे लड़की के भाई को ही गंदी-गंदी गलियां देने लगे. 




दारोगा पर होगी कार्रवाई - DSP
पीड़िता की मां की ओर से आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी को एक जनवरी से औरंगाबाद के नवीनगर थाना इलाके के रहने वाले रंजीत, चन्द्र भूषण और बबलू ने किडनैप कर लिया है. जो उनके आपस में रिश्तेदार भी हैं. इस मामले में पाली डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरोगा के गाली दिए जाने के सवाल पर DSP ने कहा कि मामला सामने आया है. छानबीन की जा रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपी दारोगा के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.