हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Jan-2022 08:20 AM
PATNA : राजधानी पटना में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से गुरुवार को विशेष अभियान की शुरुआत की गई और पटना के मौर्य लोक कंपलेक्स समेत अन्य जगहों पर कुल 10 दुकानों को सील किया गया. इन दुकानों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था.
ग्राहक और दुकानदार दोनों के मास्क नहीं पहनने के कारण मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स की दो कपड़ा दुकानों को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है. इनमें खादी मंदिर स्टोर और वधु कलेक्शन सेंटर शामिल हैं. साथ ही पटना जंक्शन रोड स्थित तीन और पुनाइचक स्थित तीन समेत शहर की 10 दुकान को पांच दिनों के लिए सील किया गया है. सदर एसडीओ नवीन कुमार ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है.
इतना ही नही सील की गई सभी दुकानों के मालिक को नोटिस दिया गया है. नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर मसौढ़ी में भी पांच दुकानों को सील किया गया है. पटना जिले में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में 52 दुकानों पर कार्रवाई की गई है. गुरुवार को जिले में 950 लोगों से 31900 रुपए जुर्माना वसूला गया. अबतक 2,61,350 रुपए जुर्माना वसूला गया है. वहीं वाहनों में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 56500 रुपए जुर्माना वसूला गया है.