गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Aug-2020 06:50 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को पटना में 312 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पटना में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 20 हजार के पास जा पहुंचा है। पटना में अब तक 20096 संक्रमित पाए जा चुके हैं हालांकि इनमें से 17409 ठीक भी हुए हैं।
पटना में कोरोना से अबतक 77 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी भी 2610 केस एक्टिव हैं। पीएमसीएच में 2 लोगों की मौत हुई जबकि पीएमसीएच में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। पटना के जिन इलाकों में शुक्रवार को नए मरीज मिले उनमें बिहटा में 18, दानापुर में 14, बाढ़ में 14, फतुहा में 11, मसौढ़ी में 10, राजा बाजार में 9, हाईकोर्ट इलाके में 9, दनियावां में 6, गर्दनीबाग में 6, कंकड़बाग में 5, बुधवार में 4, बोरिंग रोड में 3, राजीव नगर में 3, करबिगहिया में 3, पटेल नगर में 3 और आनंदपुरी में 3 मरीज मिले हैं। पीएमसीएच में 8 नए संक्रमित पाए गए हैं।
आईजीआईएमएस में कुल 37 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कई जिलों के लोग शामिल है। आईजीआईएमएस में शुक्रवार को 1535 लोगों की जांच की गई थी जिनमें से 37 पॉजिटिव पाए गए। यहां अस्पताल में एडमिट 3 मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। पटना के 2 और सीतामढ़ी के 3 मरीजों के साथ-साथ लखीसराय के 7 और अररिया के 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं