गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
03-Aug-2022 04:04 PM
PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में एक कॉलेज के पीछे नरकंकाल बरामद हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नरकंकाल को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया. फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बिहटा थाने की पुलिस दलबल के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नरकंकाल को सुरक्षित थाना ले आई.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लोगों ने बिहटा थाने के डीजे कॉलेज के पीछे एक खेत में लोगों ने एक युवक का नरकंकाल देखा. जिसके बाद इसकी खबर आग की तरफ इलाके में फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी. बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जो नरकंकाल मिला है, वह काफी पुराना है. डीएनए जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा.
बताया जा रहा है कि नौबतपुर में पिछले 10 दिनों से पलटु छतनी गांव का निवासी दिनेश कुमार उर्फ सोनू लापता है. सूचना मिलते ही सोनू के परिवारवाले बिहटा पहुंचे और नरकंकाल को पहचानने का दावा किया. पुलिस का दावा है कि जब तक नरकंकाल का डीएनए टेस्ट नहीं होता, तब तक इस मामले में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है.