ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

पटना : कोचिंग टीचर की किडनैपिंग, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

पटना : कोचिंग टीचर की किडनैपिंग, पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

06-Feb-2022 12:49 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक कोचिंग टीचर को किडनैप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। यहां कोचिंग में पढ़ा कर निकले एक टीचर को अपराधियों ने किडनैप कर लिया। अपराधियों ने तत्काल घरवालों से 6 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। फिरौती मांगने के बाद टीचर को छोड़ने का भरोसा दिया लेकिन अपहरणकर्ताओं की यह चालाकी काम नहीं आयी, क्योंकि पटना पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।


घटना के बारे में जो पूरी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शास्त्रीनगर थाना इलाके के आकाशवाणी रोड स्थित एक कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर अंकित कुमार का अपहरण अपराधियों ने कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने अंकित के पिता को फोन कर फिरौती की रकम मांगी। इसके बाद अंकित के पिता ने राजीव नगर थाने में इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।


परिजनों की तरफ से दी गई जानकारी के बाद शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज किया गया। पटना पुलिस कोचिंग टीचर की किडनैपिंग की खबर के बाद एक्शन में आ गई और अंकित के पिता के मोबाइल पर आए फोन कॉल के जरिए ट्रेसिंग शुरू की गई। अंकित मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है और राजीव नगर थाना इलाके के जयप्रकाश नगर में रहता है। अंकित के पिता एक किसान हैं।


पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए उस नंबर का कॉल डिटेल निकाला जिस नंबर से अंकित के पिता को फिरौती के लिए फोन आया था। इसके बाद एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उससे मिले इनपुट के बाद अंकित को पाटलिपुत्र थाना इलाके के इंद्रपुरी स्थित रोड नंबर 6 से बरामद किया गया है। कोचिंग टीचर की सकुशल बरामदगी के बाद पटना पुलिस ने राहत की सांस ली है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कोचिंग टीचर की बरामदगी की पुष्टि की है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस आगे खुद ब्रीफिंग कर जानकारी देगी।