गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Sep-2020 01:03 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना सिटी में रवि रंजन नाम के जिस शख्स की हत्या शनिवार को हुई थी उसके परिजनों से मुलाकात करने पप्पू यादव मालसलामी के जमुनापुर पहुंचे हैं पप्पू यादव ने रवि रंजन के परिवार वालों से मुलाकात की है और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.
आपको बता दें कि रवि रंजन की हत्या 5 सितंबर को कर दी गई थी. कटरा बाजार इलाके में स्थित ईट भट्टा के पास अपराधियों ने रवि रंजन की हत्या कर दी थी. ईंट और पत्थर से कुचल कर निर्मम तरीके से रवि रंजन की हत्या की गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
पप्पू यादव ने रवि रंजन के परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढाढस बंधाया है और साथ ही साथ नीतीश सरकार पर हमला भी बोला है. पप्पू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार का सुशासन केवल छलावा बनकर रह गया है और भू-माफियाओं और शराब माफियाओं का मौजूदा सरकार में बोलबाला है. पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है और आम आदमी के जान की कोई कीमत नहीं रह गई है.