ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

पटनासिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, सीतामढ़ी में दो भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

09-Mar-2023 10:21 PM

By BADAL ROHAN

PATNA/SITAMARHI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी और सीतामढ़ी से सामने आ रही है। जहां हत्या की घटना सामने आई है। सबसे पहले बात पटना सिटी की करते हैं जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने मंजीत कुमार नामक युवक की गुरुवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा अखाड़ा के पास की है जहां अपराधियों ने मंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या किये जाने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। हालांकि लोग इसे आपसी रंजिश बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही दूसरी घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले की है जहां आपसी रंजिश में बदमाशों ने दो भाइयों को चाकू मारी है। जिसमें एक भाई की मौत होगयी है। घटना भवदेपुर वार्ड संख्या एक स्थित पासवान मोहल्ले की है। जहां तीन बदमाशों ने मिलकर दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


 मृतक की पहचान किशोर पासवान के बेटे धीरेंद्र पासवान के रुप में हुई है जबकि घायल धर्मेंद्र पासवान मृतक का भाई बताया जा रहा है। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक वार्ड एक का रहने वाले था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम राणा पासवान और दिवाकर पासवान ने दिया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।