ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

पटना सिटी में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पटना सिटी में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

30-Jul-2023 10:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मरची लिंक रोड स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अगलगी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रविवार की देर शाम की है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक फैक्ट्री से आग की लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी। इसकी सूचना थाना व पटना सिटी फायर बिग्रेड को दी गयी। पटना सिटी फायर बिग्रेड की छह यूनिट घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और नुकसान होता।


इस संबंध मे पटना सिटी फायर बिग्रेड के फायर ऑफिसर गयानंद सिंह ने बताया कि प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री में आग लगने लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


फायर ऑफिसर ने बताया की फैक्ट्री के दरवाजे पर एक ट्रांसफॉर्मर है। इसके केबल में आग लगने से फैक्ट्री तक आग फैल गयी। जिसके कारण फैक्ट्री में आग लगी है। समय से फायर बिग्रेड की यूनिट पहुंची जिसके बाद आग को बुझाया जा सका। घटनास्थल के आसपास भी कई फैक्ट्री है जिसे आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फैक्ट्री अमर कुमार उर्फ बंटी खत्री की है जो राजकुमार से वर्ष 2021 से किराए में ले रखा है।