Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
15-Jun-2022 07:37 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
आलमपुर इलाके के रहने वाली विवाहिता महिला प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका की पहचान आलमपुर निवासी नेहा देवी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित मृतका के मायके वालों ने पति और उसकी मां-बहन पर गला दबाकर नेहा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ससुरालवालों पर शव को ठिकाने लगाने का भी आरोप लगाया है।
मृतका के चाचा श्रवण पंडित ने बताया कि 2019 में उन्होंने अपनी भतीजी नेहा की शादी कच्ची दरगाह के आलमपुर निवासी बीरू से की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेजलोभी पति दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगा। आरोपी पति बीरू का अपनी सगी बहन जो घर से महज कुछ ही दूरी पर रहती है उसके साथ अवैध सम्बन्ध भी था। जिसके कारण वो अपनी पत्नी पर ध्यान नहीं देता था और उसे अक्सर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था।
दहेजलोभी पति अक्सर पत्नी को छोड़ कर अपनी बहन के साथ ही समय गुजारा करता था। तीन दिन पहले भतीजी नेहा को लेकर उसके मायके फुलवारीशरीफ स्थित रानीपुर पहुंचा दिया था और जल्दी ससुराल आने की धमकी भी दिया था। जब नेहा तीन दिन बाद ससुराल पहुंची तो उसके पति ने गला दबा दिया जिससे स्थिति नाजुक हो गयी। जिसके बाद बाईपास थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के द्वारा हंगामे की सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति बीरू को गिरफ्तारी कर लिया है। वही शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।