Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
15-Sep-2021 07:58 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी के पटना सिटी स्थित कुरकुरे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगी की इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 10 लाख रुपये के कुरकुरे और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 8 बड़ी और छोटी गाड़ियां पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया.
घटना पटना सिटी के साहिब ओवर ब्रिज पुल की है. यहां पुल के पास कुरकुरे की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई.फैक्ट्री में रखे ज्वलन शील पदार्थ के कारण आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गई. सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी हुई है.
राहगीरों ने फौरन इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को दी. घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की आठ बड़ी और छोटी गाड़ियां पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगलगी की घटना में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गया. आगलगी का कारण हाइटेंसन तार से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है.
कुरकुरे फैक्ट्री के मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस आगलगी में दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड के कर्मी अजय कुमार ने बताया कि कुरकुरे फैक्ट्री में आग लगी थी. आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गई थी. फैक्ट्री में लगी आग पास के एक गैराज तक पहुंच गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.