ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

पटना सिटी के पूर्व डीएसपी अमित शरण पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, सरकार का फैसला

पटना सिटी के पूर्व डीएसपी अमित शरण पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, सरकार का फैसला

30-Jan-2023 07:12 AM

By First Bihar

PATNA: राज्य सरकार ने पटना सिटी के पूर्व SDPO और डीएसपी अमित शरण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है. अमित शरण फिलहाल पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं. उनके खिलाफ विभागीय कारवाई चलाने का आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है.


DSP अमित शरण पर  आरोप है कि 30 अगस्त 2020 से अगस्त 2022 तक पटना के पटना सिटी में एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही से पुरा नहीं किया. सिटी में बतौर एसडीपीओ उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं किया. अमित शरण ने  विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुपरवीजन - निरीक्षण में लापरवाही बरती है.


पुलिस मुख्यालय ने अमित शरण की लापरवाही को सही पाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी. इसके बाद गृह विभाग ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है.गृह विभाग ने आरोपी DSP को नोटिस जारी कर 15 दिन में ये बताने को कहा है कि उनके खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई की जाए. 


वहीं सरकार ने  डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को निलंबन से मुक्त कर दिया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय में तैनात किया है. DSP मनोज पर आरोप है कि साल 2018 में कहलगांव के एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने कहलगांव थाना में दर्ज कांड संख्या 337 में लापरवाही बरती थी. इसी आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था. उन पर आरोप था कि पासिंग गिरोह के विरुद्ध दर्ज इस कांड की जांच उन्हें 28 मई 2018 को सौंपी गयी थी, लेकिन इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी थी. DSP सुधांशु ने इस कांड में जब्त किये गये करीब 50 लाख रुपये को छोड़ने के लिए एनओसी जारी कर दिया था.