ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बेउर जेल में रेड, SSP की स्पेशल टीम ने की छापेमारी, नौबतपुर के...

बेउर जेल में रेड, SSP की स्पेशल टीम ने की छापेमारी, नौबतपुर के कुख्यातों पर विशेष नजर

15-Dec-2020 02:29 PM

PATNA :  राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके के रहने वाले चावल कारोबारी 2 भाइयों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. चावल कारोबारी भाई राकेश कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता अभी भी लापता हैं. इसी केस को सुलझाने के लिए पटना बेउर जेल में एसएसपी उपेंद्र शर्मा की विशेष टीम ने सुबह सवेरे छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने वार्ड से मोबाइल बरामद किया, जिसकी पुष्टि जेल आईजी ने की है. 


चावल कारोबारी भाई राकेश कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए पटना पुलिस बेउर जेल को खंगालने पहुंची. पुलिस ने जेल में तक़रीबन 3 घंटे तक छापेमारी की और बेउर जेल के सभी चार ब्लॉक गंगा, यमुना, गोदावरी और सरस्वती के कुल 96 वार्डों को खंगाला.  इस दरम्यान पुलिस की नजर नौबतपुर के कुख्यात अपराधियों पर रही. 


मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बेउर जेल में नौबतपुर और उसके आसपास के इलाकों के कई कुख्यात अपराधी बंद हैं जो पहले किडनैपिंग, हत्या और रंगदारी जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. राकेश और अमित के लापता होने के इस केस को पटना पुलिस किडनैपिंग के प्वाइंट पर जांच कर रही है. सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से पुलिस ने नौबतपुर के कुख्यातों के मोबाइल नंबर को लिसनिंग पर ले रखा है.


जेल में छापेमारी को लेकर जानकारी मिली है कि डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाहियों की एक बड़ी टीम ने बेउर में छापेमारी की. सूत्रों की मानें तो एक ब्लॉक में बंद अपराधी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. वह अपराधी कौन है, इस बारे में कोई डिटेल पटना पुलिस की तरफ से अभी बताया नहीं गया है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने एक मोबाइल फोन बरामद किए जाने की ही पुष्टि की है.