ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

पटना: ब्यूटी पार्लर में चोरी-छिपे महिलाओं की ऐसी फोटो खींची, पुलिस भी हुई हैरान

13-Dec-2021 12:08 PM

PATNA : अगर आप पार्लर जा रही है तो हो जाए सावधान. खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने पार्लर के एक स्टाफ के मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की है. पुलिस के मुताबिक ब्यूटी पार्लर के अंदर चोरी-छिपे महिलाओं की ऐसी फोटो खींची जाती थीं.


बता दें पटना  के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद इलाके में एक ब्यूटी पार्लर में फेशियल से लेकर हेयर कटिंग कराने जाने वाली महिलाओं का छिपकर फोटो खींचने के आरोप में पुलिस ने छापेमारी की है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार किया. इस कड़ी में महिला और युवक के मोबाइल से महिला महिला ग्राहकों के आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की गई है. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को जेल भेज दिया गया है.


पार्लर के संचालक शबन्न खान है जो फिलहाल फरार है. जहां पुलिस फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार इस पार्लर में महिलाओ की आपत्तिजनक तस्वीर लिए जाने की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी. स्थानीय लोगों और ब्यूटी पार्लर के ओनर के बीच इसे लेकर कई बार बहस भी हो चुकी है लेकिन ऐसी घटना होने के बाद भी पार्लर में आने वाली महिलाएं उसकी शिकायत पुलिस में नहीं कर पा रही थी. वहीँ एक पीड़ित ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज कराई.


शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की और महिला कर्मी और युवक का मोबाइल चेक किया तो सारा सच सामने आ गया. हालांकि मोबाइल दिखाने से दोनों बार बार मन करते रहे. लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद दिखाया. उनमें महिलाओं के कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं. अगर ब्यूटी पार्लर जाती है तो उन्हें बेहद सतर्क रहना होगा