अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
18-Jan-2021 08:03 PM
By Ranjan Singh
PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने फल मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. एक के बाद एक कुल 14 राउंड गोली चली है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना इलाके की है, जहां बाजार समिति स्थित फल मंडी में अपराधियों ने ताबड़तोड़ 14 राउंड फायरिंग की है. बदमाशों के इस कांड में दूसरे राज्यों से फल लेकर आए ट्रकों और ड्राइवर्स को निशाना बनाया है. फायरिंग के दौरान फल मंडी में खड़े ट्रकों को निशाना बनाया गया है.
इस वारदात के बाद फल कारोबारी दहशत में हैं. अपराधियों की चलाई गई गोली लगने से एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है. हालांकि उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है. पटना फूड एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग के दौरान कल रात ड्राइवर्स का पैसा लूट लिया, उनके मोबाइल छीन लिए गए. नजदीक में ही बहादुरपुर थाना है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची भी. लेकिन, पुलिस ने सभी आसामाजिक लोगों को भगा दिया. डर की वजह से फलों से भरी एक ट्रक अनलोड नहीं हो पाई. ड्राइवर ट्रक लेकर वापस चला गया.
शशिकांत का आरोप है कि बाजार समिति इलाके में खुलेआम शराब बेची जाती है, पर बगल में थाना होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है. इस पूरे मामले पर पटना के सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार से बात की गई. उनके अनुसार पुलिस टीम ने पूरे मामले की जांच की. सिटी एसपी के अनुसार एक ट्रक ड्राइवर ने पहले लोकल लड़के की पिटाई कर दी थी. उसे लोहे के रॉड से मारा था. लोकल लड़का भी घायल है, उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. पुलिस ने माना है कि लोकल लोगों ने फायरिंग की है, मगर 14 राउंड नहीं. कारोबारियों के बयान पर बहादुरपुर थाना में कंप्लेन दर्ज कर ली गई है.