हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jan-2022 06:24 PM
PATNA : पटना में मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज हवाओं के साथ पटना में बारिश हो गयी है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ठंड और बढ़ेगी।
पटना, बांका, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा सहित कई जिलों में भी बारिश हो रही है। वही औरंगाबाद के देव और अम्बा इलाके में ओलावृष्टि हुई है। जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वही रांची के कांके इलाके में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

