ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना का खाजपुरा बना कोरोना जोन, हॉटस्पॉट इलाके से मिले 5 पॉजिटिव मरीज

पटना का खाजपुरा बना कोरोना जोन, हॉटस्पॉट इलाके से मिले 5 पॉजिटिव मरीज

22-Apr-2020 01:29 PM

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच हालात काफी तेजी से इंडिया में बदल रहे हैं. बिहार में भी कोरोना का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. राजधानी पटना के दो इलाकों से कोरोना मरीज मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. सबसे ज्यादा राजाबाजार इलाके में रहने वाले लोग भयभीत हैं. पटना के खाजपुरा इलाके से लगातार दो दिनों में 4 मामले सामने आये हैं. इससे पहले यहां की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. यानी कि यह खाजपुरा इलाका रेड जोन बनता जा रहा है. क्योंकि अब तक इस इलाके से कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं.


हॉटस्पॉट इलाके से मिले 5 मरीज
बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना से आज तीन नए मामले सामने आये हैं. जो खाजपुरा की महिला के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं. 32 साल की इस महिला से 4 और लोगों को कोरोना संक्रमित घोषित किया गया है. जिसमें 30 साल और 57 साल की दो महिला शामिल हैं. इसके आलावा 31 साल और 62 साल के दो पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

ताजा खबर : बिहार में मिले कोरोना के 5 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 131 


खाजपुरा इलाका सील
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाके में इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. हैरानी की बात है कि इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही है. इससे पहले भी वैशाली वाले संक्रमित मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली थी. जसिकी मौत पटना एम्स में ही बीते शुक्रवार को हुई थी. मरीजों के मिलने के बाद ही खाजपुरा को पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस इलाके में डोर टू डोर स्क्रीनिंग की जा रही है. कई लोगों के सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किये गए हैं.


राजा बाजार में बढ़ा खतरा
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना में आज मिले पॉजिटिव मरीज खाजपुरा इलाके के रहने वाले हैं.  खाजपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद राजा बाजार इलाके में रहने वालों लोगों के बीच भय बढ़ गया है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पॉजिटिव महिला ब्रांड फैक्ट्री शोरूम के बगल वाली गली में रहती थी. जो फिलहाल 17 अप्रैल से पटना एम्स में भर्ती है.