Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
09-Feb-2022 07:10 AM
PATNA : देश के बड़े प्राइवेट बैंक में गिने जाने वाले एक्सिस बैंक की मोकामा शाखा से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक्सिस बैंक के मोकामा ब्रांच के एक खाताधारक के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम देते हुए 5 लाख का लोन जारी कर दिया गया। खाताधारक को मालूम भी नहीं था और उसके नाम पर बैंक से लोन की निकासी हो गई। एक्सिस बैंक में खाता रखने वाले शख्स को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो धोखाधड़ी को अंजाम देने वाला बैंक का ही असिस्टेंट मैनेजर निकला।
दरअसल यह पूरा मामला एक्सिस बैंक के खाताधारक के रामप्रवेश कुमार से जुड़ा है। 13 अक्टूबर 2021 को बैंक के खाताधारक रामप्रवेश कुमार ने मोकामा थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें बताया गया कि बिना जानकारी के उनके खाते से धोखाधड़ी से 5 लाख रुपये का लोन जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं लोन में से 4 लाख 48 हजार रुपये की निकासी भी कर ली गई है। रामप्रवेश जब बैंक में शिकायत करने जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। इसके बाद मोकामा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में पाया कि बैंक के मौजूदा सहायक शाखा प्रबंधक हसनैन ने खाताधारी रामप्रवेश कुमार मो. के बचत खाते में कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म भरकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।
धोखाधड़ी करने वाले असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने खाताधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को बदलकर अपनी पत्नी का मोबाइल नम्बर डाल दिया। इसके बाद फर्जी तरीके से डेबिड कार्ड जारी कराकर पांच लाख रुपये का लोन जारी करा लिया। जो डेबिड कार्ड जारी किया गया उससे बाढ़, लखीसराय समेत अन्य जगहों से कुल 4 लाख 48 हजार रुपये की निकासी की गई। मो. हसनैन मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलौर का है। मोकामा थानाध्यक्ष राजनन्दन ने बताया कि धोखाधड़ी से लोन जारी कर पैसे की निकासी करने वाले सहायक शाखा प्रबंधक मो. हसनैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।