ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, स्पाइसजेट के विमान का इंजन फेल होने...

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, स्पाइसजेट के विमान का इंजन फेल होने से भड़के

10-Aug-2020 08:55 AM

PATNA : पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट के विमान का इंजन फेल हो गया और इसके यात्रियों को तकरीबन 6 घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा. 6 घंटे का इंतजार यात्रियों पर भारी पड़ गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया. जी हां पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या sg8722 के लिए यात्री रविवार को बोर्डिंग कर चुके थे, लेकिन अचानक से विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई.


विमान में आई गड़बड़ी को देखते हुए बोर्डिंग पर रोक लगा दी गई और यात्रियों को तकरीबन 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल टेकऑफ के पहले सर्विस इंजीनियर को ट्रांजिट इंस्पेक्शन में तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी मिली. पार्किंग में खड़े स्पाइसजेट के विमान को ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार जुटी रही और इसमें तकरीबन 4 से 5 घंटे का वक्त लगा. लेकिन इंतजार विमान के 189 यात्रियों पर भारी पड़ गया और उन्होंने खूब हंगामा किया.


नाराज यात्रियों को एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. कई यात्री अपना टिकट रिफंड करने की मांग कर रहे थे तो कुछ का कहना था कि विमान कंपनी उन्हें दूसरे विकल्प के साथ दिल्ली भेजें आखिरकार दोपहर बाद तकरीबन 2:30 बजे विमान के लिए बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू की गई.