Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
23-Jan-2021 03:24 PM
By Ranjan Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट पर एक पक्षी प्लेन से टकरा गया है. जिसके कारण विमान में खराबी आ गई है. फिलहाल फ्लाइट को रोक दिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित बताये रहे हैं.
पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से पटना आई विस्तारा की फ्लाइट UK-718 पक्षी से टकरा गई है. विमान के लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई है. उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई. एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इस घटना के बाद विस्तारा की फ्लाइट UK-718 को रनवे पर खड़ा कर दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है. फ्लाइट में खराबी की बात सामने आ रही है, टीम उसे ठीक करने में जुटी हुई है.
आपको बता दें कि लैंडिंग की दौरान विमान की गति काफी तेज होती है. इस दौरान सामान्य वजन के पक्षी के टकराने के बावजूद पक्षी के संवेग में तेजी से बदलाव होता है. इससे पक्षी और विमान का परस्पर बल बढ़ जाता है. इससे विमान को क्षति पहुंचती है और कई बार यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है.
पटना एयरपोर्ट पर बर्ड चेंजर की तैनाती की गई है. पटाखे और अन्य माध्यमों से पक्षियों को दूर किया जाता है.