मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 07:21 AM
PATNA : पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पटना-बेंगलुरु की फ्लाइट एसजी 963 में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों को पता चला कि विमान में चूहा घुस गया है. मामला मंगलवार की देर रात का है.
बताया जा रहा है कि विमान में सभी 180 यात्री सवार हो गए थे. तभी एक यात्री के पैर पर एक चूहा चढ़ गया,फिर क्या था, देखते ही देखते यात्रियों में अफरातफरी मच गई. यात्री हंगामा करने लगे.
जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 180 यात्रियों को विमान से उतारा गया. फिर विमान की तलाशी ली गई और एक घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह से चूहा को भगाया गया. फिर यात्री विमान में सवार हुए और एक घंटे की देरी से विमान बेंगलुरु के लिए टेकऑफ किया. इसी विमान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, रैट इन द फ्लाइट. हालांकि एयरलाइंस के आधिकारिक सूत्रों ने विमान में चूहा घुसने की बात से साफ इनकार किया है, उनका कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान टेकऑफ में देरी हुई है.