बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
10-Nov-2022 09:50 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e921 से अहमदाबाद से पटना पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें धर दबोचा।
उनकी संदिग्ध गतिविधि को देख सुरक्षा कर्मियों को उनपर शक हुआ था। तीनों तस्करी का सोना लेकर दोपहर एक बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आरिफ, अरुण कुमार और हितेश जैन के रूप में हुई है। इसमें अरुण कुमार स्वरूप नगर दिल्ली का रहनेवाला बताया जा रहा है।वहीं हितेश जैन जवाहर नगर दिल्ली का रहनेवाला है और मोहम्मद आरिफ बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं।
ये लोग अहमदाबाद से सोना तस्करी करके पटना ला रहे थे। जहां कस्टम विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा है। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अवैध रूप से ये लोग सोना लेकर पटना एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इनके पास से डेढ़ किलो सोना का छड़ बरामद किया गया है। फिलहाल कस्टम विभाग की टीम एयरपोर्ट के अंदर पूछताछ कर रही है।