ब्रेकिंग न्यूज़

11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

पटना एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, 12 सौ करोड़ की लागत से हो रहा विस्तारीकरण

02-Feb-2021 08:10 AM

PATNA : बजटीय प्रावधानों में एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की घोषणा के बीच पटना एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने के कयास शुरू हो गए हैं. वहीं एयरपोर्ट कर्मियों की ओर से इसका विरोध भी शुरू हो गया है. 

एयरपोर्ट अथॉरिटी इम्प्लाइज यूनियन की पटना शाखा के सचिव का कहना है कि एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय सही नहीं है. पहले ही छह एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपा जा चुका है  और अब दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, रायपुर, भुवनेश्वर, त्रिची और गुवाहाटी के बीच पटना एयरपोर्ट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है. 

अभी फिलहाल पटना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में 12 सौ करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है. वर्ल्ड क्लास सुविधाएं विकसित करने के बाद एय़रपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने से यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा. एयरपोर्ट के निजी हाथों में जाने पर यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों का बड़ा नुकसान होगा.