ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला समस्तीपुर से गिरफ्तार, ताजपुर प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी है सुधांशू कुमार

12-Apr-2023 04:39 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी के गली नंबर एक में जब पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार करने गयी तब उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के साथ अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। 


गिरफ्तार शख्स की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ मुकुंद के रूप में हुई है। सुधांशु कुमार सरकारी कर्मचारी है जो ताजपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने इस तरह की धमकी क्यों दी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सुधांशु की बात से यह पता चलता है कि वह काफी परेशान चल रहा था।


जिस मोबाइल से फोन कर पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी थी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पटना एयरपोर्ट के अधिकारी को फोन करके एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना दी गयी। इसकी सूचना मिलते एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे एयरपोर्ट के अंदर और बाहरी परिसर की जांच की लेकिन ना तो बम मिला ना ही कोई विस्फोटक पदार्थ ही मिला। पटना एसएसपी ने इसे अफवाह बताया। उन्होंने बताया कि धमकीभरा कॉल करने वाले शख्स की पहचान कर ली गयी है। शख्स को समस्तीपुर से पकड़ा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है जिससे उसने फोन करके पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मची थी।