Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
08-Oct-2023 10:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पटना एम्स में 4 और 5 अक्टूबर को कैंसर के मरीज के अलावा एक अन्य मरीज के परिजनों पर निजी सुरक्षाकर्मियों के द्वारा किये गये जानलेवा हमले के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पटना के डायरेक्टर और बिहार के डीजीपी को नोटिस भेजी है। एनएचआरसी ने इसकी रिपोर्ट चार दिन के अंदर सौंपने को कहा है। एनएचआरसी ने मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर के पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल ,एनएचआरसी ने बिहार के चीफ सेक्रेटरी को इस मामले में आयोग के निर्देश के अनुपालन हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,नई दिल्ली ने पटना एम्स के डायरेक्टर और बिहार डीजीपी को भेजी गई नोटिस में कहा है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर की शिकायत पर आयोग ने विचार किया है, जो पूरी तरह से मानवाधिकार हनन से जुड़ा मामला है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी इस त्वरित कार्रवाई की प्रति मुख्य सचिव, बिहार सरकार को भेजकर उपरोक्त प्राधिकारियों द्वारा आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी नोटिस में लिखा है कि- मरीज के परिजनों दीपक कुमार और जीतेंद्र कुमार के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर से 06/10/2023 को प्राप्त शिकायत/सूचना को आयोग के समक्ष 07/10/2023 को रखी गई थी।आयोग ने इसका अवलोकन करने के बाद निम्नलिखित आदेश पारित किया है।
मालूम हो कि,5 और 6 अक्टूबर को पटना एम्स में सुरक्षाकर्मियों ने दो मरीजों के परिजनों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा था। इस पिटाई से एक मरीज के परिजन बेहोश हो गये थे, जबकि दूसरे परिजन का सिर फट गया था। घटना के बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें साफ दिख रहा था कि कुछ सुरक्षाकर्मी एक मरीज के परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। इलाज के लिए सारण से आया मरीज कैंसर से पीड़ित था। बाताया जाता है कि उसे बेड नहीं मिलने पर परिजन उग्र हो गए और एम्स के सुरक्षाकर्मी उन्हें पीटने लगे।
आपको बताते चलें कि, सिवान की महिला मरीज अनिता देवी के पति विजेंद्र गुप्ता की भी एम्स के गार्ड ने पिटाई कर दी। जिससे उनका सिर फट गया। विजेंद्र गुप्ता के सिर पर कई टांके लगाए गए। जिसके बाद मामलों की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी पहुंच गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएचआरसी ने एम्स के डायरेक्टर और बिहार के डीजीपी को नोटिस भेजकर रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, एम्स प्रशासन ने पहले ही इन दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी थी। इसके साथ ही इस मामले में संलिप्त पाए गए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और गार्ड को संस्थान से निष्कासित कर दिया गया।