Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
31-Aug-2021 05:31 PM
PATNA : राजधानी पटना स्थित एम्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की बहुत कमी है. वेंटिलेटर की कमी के कारण दो से तीन पेशेंट ने दम तोड़ दिया है. एम्स में वेंटिलेटर की व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार के दावे को झूठा बताते हुए डॉक्टर ने सवाल खड़ा किया है और पूछा है कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी में 500 वेंटिलेटर से क्या होगा. पटना एम्स में ये अगर 500 वेंटिलेटर भी मांगा दिए जाएँ तो ये बेड महज 15 दिन में भर जायेगा.
पटना एम्स में कार्यक्रत डॉक्टर अनिल कुमार ने बिहार में नीतीश सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया है. दरअसल एम्स के डॉक्टर अनिल कुमार और युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान की कॉल रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें डॉ अनिल खुद ये कह रहे हैं कि पटना एम्स में वेंटिलेटर की कमी है. वेंटिलेटर नहीं होने के कारण ही दो से तीन मरीजों की मौत हो गई है.
युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान से बातचीत में एम्स के डॉ अनिल कुमार ने आगे कहा कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी है. ऐसे में अगर सरकार 500 वेंटिलेटर का भी व्यवस्था कर देती है तो ये बेड सिर्फ 15 दिन में फुल हो जायेंगे. डॉ अनिल ये भी कह रहे हैं कि इस बात को रिकार्ड कर लिया जाये. बिहार के सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था करनी होगी. पटना एम्स क्वालिटी के हिसाब से दुनिया का नंबर वन अस्पताल है लेकिन यहां बेडों की कमी है.
बताया जा रहा है कि युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान ने पटना एम्स में एक वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता जानने को लेकर डॉ अनिल से बातचीत की थी. लेकिन उन्हें डॉक्टर ने जो जवाब दिया, उससे काफी निराशा हाथ लगी. उन्होंने कहा कि डॉक्टर के जवाब से यह स्पष्ट होता है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सीएम नीतीश वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर हवाई दावे कर रहे हैं.
इस मामले में जब फर्स्ट बिहार ने डॉक्टर अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके विभाग में ट्रॉमा में वेंटिलेटर है. लेकिन वेंटिलेटर की कमी है. बेडों की संख्या कम है.