नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
20-Feb-2022 08:02 AM
PATNA : बिहार की राजधानी में रफ़्तार का कहर जारी है. जहां पटना में शनिवार की रात को सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार फार्चूनर ने पहले एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इसी दौरान मौके पर तैनात महिला सिपाही को 300 मीटर तक घसीट दिया. फिर फार्चूनर सवार अपनी गाड़ी को हाईकोर्ट के गेट नंबर एक पास रोका और फरार हो गया. हालांकि फार्चूनर में एक युवती बैठी थी जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस घटना में महिला कॉन्स्टेबल बबिता बुरी तरह घायल हो गई है.
कोतवाली थाने की पुलिस कॉन्स्टेबल को तारा नर्सिंग होम ले गई, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पारस हॉस्पिटल भेज दिया गया. फिलहाल सिपाही की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कॉन्स्टेबल के पीठ और हाथ में गंभीर चोटे आई है. जानकरी के अनुसार गाड़ी मनेर का बालू कारोबारी अभिनव कुमार सिंह चला रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक एसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए. ट्रैफिक थाना के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित कार चालक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
ट्रैफिक एसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला कॉन्स्टेबल बबिता कुमारी मूल रूप से शेखपुरा जिले की रहने वाली है. वो पटना में ट्रैफिक पुलिस में पोस्टेड है. बबीता कुमारी की तैनाती ट्रैफिक संचालन के मकसद से पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर की गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बेली रोड पर फॉर्च्यूनर कार हड़ताली मोड़ की तरफ से आ रही थी और इनकम टैक्स गोलंबर घूमने की वजह से कार चालक ने गलत तरीके से कार से यू -टर्न लेने की कोशिश की. इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल बबिता ने कार को रोकने का कोशिश की लेकिन कार चालक अभिनव कुमार सिंह ने उसे सीधी टक्कर मार दी.
टक्कर मारने के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल बीच सड़क पर गिर पड़ी. जब उसने उठने की प्रयास भी की लेकिन चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई. कॉन्स्टेबल का यूनिफार्म का विसिल कार्ड फुट रेस्ट में फंस गया. चालक भागने में लगा रहा और उसने बबीता की चीख भी नहीं सुनी. स्थानीय लोगों की मानें तो गाड़ी बढ़ते बबीता एक बार चिल्लाई और फिर बेहोश हो गई. करीब 300 मीटर दूर हाईकोर्ट मजार के पास लोगों ने कार को किसी तरह से रोका.