ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने घर से निकाला, 2 मासूम बच्चों...

पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने घर से निकाला, 2 मासूम बच्चों को लेकर न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

01-Sep-2021 04:52 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया है। विधवा को मिलने वाली मुआवजा राशि के लालच में ससुरालवालों ने ऐसा कदम उठाया। पीड़िता अपने आंखों में आंसू लिए न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। दो बच्चों को लेकर वह न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता का कहना है उसे पुलिस प्रशासन पर विश्वास नहीं है यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।


दरअसल यह मामला सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनीमंडल गांव का है। जहां एक बहू ने अपने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता निशा के पति रंजन मिश्रा बिजली विभाग में मानव बल के तौर पर तैनात थे। जिनकी मौत एक मई 2021 को काम करने के दौरान करंट लगने से हुई थी। पति की मौत के बाद वह पूरी तरह से टूट चुकी थी ऊपर से ससुरालवालों का कहर उसे आए दिन झेलना पड़ रहा है। निशा ने अपने सास-ससुर समेत अन्य लोगों पर पिटाई कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। निशा ने बताया की ससुरालवालों द्वारा कई बार उसकी जान लेने की कोशिश भी की गयी। 


निशा की शादी 11 मई 2017 को सुप्पी थाना के मोहनीमंडल गांव निवासी रंजन मिश्रा के साथ हुई थी। निशा के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। जिसकी परवरिश को लेकर काफी चिंतित है। पति की मौत के बाद ससुरालवाले उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी पिटाई कर दी गयी और बच्चों समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। इसके एवज में उससे दस हजार रुपये की मांग की गयी। 


जिसके बाद निशा एसपी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। एसपी के निर्देश के बाद उसकी शिकायत दर्ज की गयी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसे लेकर पीड़िता दर दर न्याय के लिए भटक रही है। दो मासूम बच्चों को साथ लेकर वह पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष भी न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है।


25 मई को एसपी सीतामढ़ी को आवेदन देते हुए तात्कालीन थानाध्यक्ष पर रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया। न्याय न मिलता देख पीड़िता ने बीते 27 अगस्त को एसपी सीतामढ़ी को आवेदन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि अब उसे पुलिस प्रशासन पर विश्वास नहीं रहा यदि उसे जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या को मजबुर हो जाएगी।