RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
03-Mar-2024 08:00 AM
By First Bihar
PATNA : साहित्यकार एवं बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ की पत्नी एवं बेटे के खिलाफ पटना के कंकड़बाग थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों पर अनिल की बहू रजनी ठाकुर को जहर देकर मारने का आरोप है। रजनी की मौत 25 फरवरी को हुई थी। इस मामले में अनिल सुलभ से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 25 फरवरी को रजनी के घरवालों को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्दनीबाग स्थित अस्पताल में वेंटीलेटर पर होने की खबर दी थी। जब वे लोग पहुंचे तो रजनी मृत मिली। रजनी के पिता मोहन ठाकुर ने आरोप लगाया कि अनिल सुलभ की पत्नी किरण झा और बेटे आभास सुलभ ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस थाने मं केस दर्ज करवाया। मोहन ठाकुर दिल्ली की संत नगर कॉलोनी में रहते हैं।
वहीं, कंकड़बाग के सहायक थानेदार धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर पहुंची थी, मगर वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रजनी और आभास की शादी चार साल पहले हुई थी। कुछ महीनों बाद ही रजनी को पता चला कि आभास किसी दूसरी महिला से संपर्क में है। वह अक्सर उससे फोन पर बात करता है। जब रजनी ने अपने पति को समझाता तो वह उल्टा उसे प्रताड़ित करने लगा।