ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस: मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, राहत मिलेगी...

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस: मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, राहत मिलेगी या होगा एक्शन?

09-Jul-2024 09:46 AM

By First Bihar

DELHI: योग गुरू बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के स्वामित्व वाली पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े भ्रामक विज्ञापन केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट करेगा। पिछली सुनवाई में अवमानना के मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद शीर्ष अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया जाएगा।


दरअसल, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी थी। अखबारों में पतंजलि की तरफ से सार्वजनिक माफीनामा भी प्रकाशित किया गया था। बाबा रामदेव पतंजलि के प्रमोटर हैं, जबकि आचार्य बालकृष्ण मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।


सुनवाई के दौरान दोनों के वकील द्वारा दोनों को व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। वहीं एलोपैथी डॉक्टरों के बारे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की आलोचना करने पर कोर्ट ने आईएमए के अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया था लेकिन अदालत ने उसे अस्वीकार कर दिया था।


सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद के उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को पास लेने किए लिए उठाए गए कदम को हलफनामें में दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। अब आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को राहत मिलती है या उनके खिलाफ एक्शन होता है?