ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार : पैसेंजर्स से भरी बस पलटी, ड्राईवर की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

बिहार : पैसेंजर्स से भरी बस पलटी, ड्राईवर की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

11-Jun-2021 03:38 PM

By Sant Saroj

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ़्तार यात्री बस का एक्सीडेंट हो जाने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं. हालांकि बस के ड्राईवर की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 5 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. 


हादसा राघोपुर थाना इलाके के एनएच 57 पर धर्मपट्टी के पास हुआ. जानकरी के अनुसार, बस छातापुर से सुपौल आ रही थी और बस में लगभग दो दर्जन से अधिक पैसेंजर सवार थे. तभी तेज रफ़्तार की वजह से बस डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया जहां उनका इलाज जारी है.


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से सिमराही की तरफ से आ रही थी. तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टकराने के बाद बस पलट गई. सभी यात्री गंभीर रूप से घायल घायल बताये जा रहे हैं. वहीं, ड्राईवर की मौत हो गई है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा गया.