गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Aug-2020 09:05 AM
PATNA : कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस दौर में विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों की तादाद में भारी कमी आई है. जिसका असर यह हुआ है कि पासपोर्ट बनाने के किए जाने वाले आवेदन में भारी कमी आई है. पहले के सालों में अप्रैल से अगस्त कर पासपोर्ट बनाने वालों की मारामारी रहती थी. लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है.
कोरोना से पहले 1 दिन में पासपोर्ट बनाने के लिए 11 सौ से 12 सौ आवेदन ही स्वीकृत किए जाते थे. लेकिन आवेदकों की संख्या इतनी हो जाती थी कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट नहीं मिलता था. आज के समय में 500 से 600 पासपोर्ट के लिए आवेदन आ रहे हैं. लोगों को आसानी से अपॉइंटमेंट मिल जा रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण की डर से लोग अपॉइंटमेंट पर भी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं.
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों को हर दिन सेनेटाइज किया जाता है. पूरा काम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जा रहा है. लेकिन फिर भी मात्र 600 में से साढ़े तीन सौ आवेदक ही मुश्किल से पहुंच रहे हैं. दूसरा कारण यह भी है कि अब तक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं खुले हैं. इसके कारण भी कम आवेदन आ रहे हैं. बता दें कि 1 साल में तीन लाख से अधिक पासपोर्ट बनते हैं, लेकिन कोरोना संकट के इस काल में इस बार आवेदकों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है.