सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
03-May-2022 03:47 PM
PATNA: भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच की ओर से पटना के बापू सभागार में परशुराम जयंती समारोह मनायी गयी। इस कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता और मंच के सदस्य शामिल हुए। परशुराम जयंती के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबकों साथ लेकर चलने की बात करते हैं। एमएलसी के चुनाव में 5 टिकट भूमिहार समाज को देने का काम किया। पांच में तीन सीटें भूमिहार समाज के लोग जीत कर आए हैं। इससे पता चलता है कि अगर आप हाथ बढ़ाईएगा तब आपकों भी सब लोगों का साथ मिलेगा।
रिश्ते अचानक से नहीं बिगड़ते और ना ही अचानक से सुधरते हैं। हम कोई वोट बैंक की राजनीति या वोट लेने नहीं आए हैं बल्कि हम यहां आपलोगों का विश्वास जीतने आए हैं। कोई ऐसी जाति नहीं है जहां बेरोजगारी नहीं है। लेकिन भूमिहार समाज पढ़ा-लिखा है, बुद्धिजीवी है और जागरूक है यदि आप लोग ठान लीजिएगा तब बेरोजगारी और महंगाई दोनों खत्म हो जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार से अब सब लोग तंग आ चुके हैं। बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। एक करोड़ 56 लाख वोट विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिला था पहले 22 फीसदी वोट मिला करता था लेकिन इस बार 44 फीसदी वोट मिला है। एनडीए को एक करोड़ 56 लाख 12 हजार वोट मिला। बेइमानी का अंतर 12 हजार था। विधानसभा चुनाव चुनाव में बिहार की हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया। पिछली चुनाव में हमने वादा किया था यदि हम जीते और बिहार के मुख्यमंत्री बने तो कैबिनेट की पहली बैठक में पहली कलम चलेगी और 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। हमारा मुद्दा पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई, कार्रवाई, कमाई का है।
सबसे गरीब राज्य बिहार है नीति आयोग की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एनडीए की सरकार 17 साल से है और नीतीश कुमार तब से मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन आज भी लोग पलायन कर रहे है। हम सामाजिक न्याय और समाजवाद की बात करते हैं। सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नौकरी एक जिले तक ही सीमित रह गया है। बिहार में 80 घोटाले हो चुके हैं लेकिन कोई जांच पड़ताल अब तक नहीं हुई। बिहार में लोहे के पुल तक की चोरी हो जाती है। बांध को चूहा काट देता है। थाने में पड़ा शराब चूहा पी जाता है और मैट्रिक की परीक्षा में सनी लियोनी पास हो जाती है।
किसानों को यूरिया नहीं मिल पाता है। धान की सही कीमत भी नसीब नहीं होती है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही है। वही कोरोनाकाल में कई लोगों की नौकरियां चली गयी। कई लोग बेरोजगार हो गये। लेकिन आज इसकी जगह लाउडस्पीकर और बुलडोजर की चर्चा हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इस मौके पर बोचहां विधायक अमर पासवान, कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।