ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

पार्सल वैन के तहखाने से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार, नये साल की पार्टी में खपाने की थी तैयारी

16-Dec-2023 10:19 PM

By mritunjay

ARWAL: पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी है। नये साल के पार्टी में खपाने के लिए झारखंड के डालटेनगंज से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना लाया जा रहा था तभी स्कैनर की मदद से उत्पाद विभाग की टीम ने पार्सल वैन को पकड़ लिया। अरवल में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने एक पार्सल वैन को पकड़ा है जिसमें से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 


अरवल जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम एनएच-139 पर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी के पास संदेह के आधार पर एक पार्सल वैन को पकड़ा गया और स्कैनर की मदद से जब वाहन की जांच की गयी। तब पार्सल वैन के तहखाने से 47 कार्टन और 433.30 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। 


पार्सल मिनी ट्रक का रजिस्ट्रेशन संख्या BR-01GM-1870 है जिसमें सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर पटना के रहने वाले हैं। तस्करों की पहचान पटना के पुरानी सिटी कोर्ट स्थित खलासी टोला निवासी महेंद्र गोप के पुत्र रोहित गोप और गायघाट के किशोर पासवान के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है। 


इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों से जब पूछताछ की गयी तब बताया गया कि शराब डाल्टनगंज के हरिहरगंज से औरंगाबाद होते पटना गायघाट ले जाया जा रहा था। जिसे नए साल की पार्टी में इसे खपाने की तैयारी थी। उत्पाद विभाग की टीम में मद्य निषेध निरीक्षक सुनील कुमार,मद्य निषेध अवर निरीक्षक मोहम्मद इरशाद अंसारी,प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक अजित कुमार,सशस्त्र गृहरक्षक और सैप जवान शामिल थे। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

news image

news image

news image