BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
06-Jun-2021 08:08 AM
BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में खुद सरकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं. भागलपुर के जिला परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी का ताजा मामला सामने आया है जिसमें मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर सात डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने परिवहन कार्यालय से शराब की बोतल भी बरामद की है, जिसमें थोड़ी मात्रामें शराब बची हुई थी. इस घटना के बाद से इलाके हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिला परिवहन कार्यालय में कंप्यूटर हॉल को अंदर से बंद कर सभी ऑपरेटर शराब पार्टी कर रहे थे. जिन डाटा इंट्री ऑपरेटर को पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है, उनमें खगड़िया के गोगरी जमालपुर का रहने वाला दीपक कुमार, गोड्डा के मेहरामा कारोहित कुमार, सुपौल जिले के वार्ड संख्या 10 का रहने वाला ललन कुमार, कटिहार जिले के कदवा स्थित सन्हौली गोशाला रोड का संजीव कुमार सिंह, कटिहार के हीकदवा का रहने वाला राजीव कुमार, कटिहार के कदवा के पोठी कॉलोनी का रहने वाला पवन कुमार, कटिहार के ही कदवा का रहने वाला अजीत कुमार साह शामिल है.
पुलिस के मुताबिक, उन्हें शराब पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए पहुंची तो देखा कि कंप्यूटर हॉल अंदर से बंद था. खटखटाने के कुछ देर बाद वे दरवाजा खोलने आए. जांच में वहां से शराब की बोतल और चखना बरामद किया गया. सभी ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस बात का भी पता चला है कि डाटा इंट्री ऑपरेटर की शराब पार्टी अक्सर होती थी.
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि शराब मामले में परिवहन कार्यालय के सात डाटा इंट्री ऑपरेटर के पकड़े जाने की सूचना है. वे सभी कॉन्ट्रैक्ट पर थे जो बेलट्रॉन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे. उनपर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीटीओ कार्यालय द्वारा विभाग को भी इसकी लिखित सूचना दी जाएगी. वहीं, एएसपी सिटी पूरन झा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सात लोग वहां मिले. वहां से शराब की बोतल भी बरामद की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.