ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

परिवार के साथ तेजस्वी यादव पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में हुए शामिल

परिवार के साथ तेजस्वी यादव पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में हुए शामिल

20-Jun-2021 02:52 PM

PATNA :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को यूपी के सैफई स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे. यहां तेजस्वी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली की शादी में शामिल हुए. तेजस्वी के अलावा यूपी और बिहार के कई बड़े नेता इस शादी में शामिल हुए और उन्होंने वर-वधु को आर्शीवाद दिया.


आपको बता दें कि दीपाली सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं. तेज प्रताप का विवाह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है. इस नाते बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार की सुबह 10 बजे अपने परिवार के साथ दीपाली की शादी में शरीक होने पहुंचे हैं.



दीपाली की शादी समारोह में शामिल होने मुलायम, अखिलेश और शिवपाल समेत परिवार के सभी महत्वपूर्ण सदस्य सैफई पहुंच चुके हैं. बीते दिन शनिवार को आसपास के क्षेत्र के लोगों को परंपरागत भोज कराया गया था. आज रविवार को शादी की मांगलकि रस्म होंगी. मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के जसराना में फरीदा के रहने वाले रहने वाले अश्वनी यादव के साथ सात फेरे लेंगी.



दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था. उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था. हालांकि कोविड को देखते हुए किसी प्रकार की भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है. जानकारी मिली है कि रविवार को दिन में पूरा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होगा. कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम में बहुत सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है.