ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / परिषद चुनाव में RJD से झटका मिलने के बाद कांग्रेस का नया दांव,...

परिषद चुनाव में RJD से झटका मिलने के बाद कांग्रेस का नया दांव, हर सीट पर दावेदारों के लिए खोला दरवाजा

09-Feb-2022 09:15 AM

PATNA : आगामी विधान परिषद चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस को तवज्जो नहीं दी। आरजेडी से गठबंधन के लिए ललायित कांग्रेस नेताओं को जब झटका लगा तो उन्होंने अब नया दांव खेल दिया है। दरअसल, स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की कुल 24 सीटों पर चुनाव होना है। कांग्रेस आरजेडी से इस चुनाव में लगभग 6 से 7 सीटें मांग रही थी लेकिन ना तो लालू यादव और ना ही तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के इस मांग को तरजीह दी। आखिरकार यह तय हो गया कि आरजेडी लेफ्ट के साथ मिलकर इस चुनाव में उतरेगा और तो अब कांग्रेस के नेताओं ने आरजेडी से झटका मिलने के बाद नया दांव खेला है।


दरअसल,  गठबंधन नहीं होने से निराश कांग्रेस के नेताओं ने अकेलेपन में भी अवसर को तलाश लिया है. कांग्रेस अब सभी विधान परिषद की सीटों पर दावेदारों का बायोडाटा लेने जा रही है. विधान परिषद की कम से कम 20 सीटों पर कांग्रेस से की तरफ से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. पिछले 2 दिनों से बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सदाकत आश्रम में बैठक कर रहे हैं. इस दौरान नेताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है. 


लेकिन हैरत की बात यह है कि कांग्रेस की तरफ से जो लोग विधान परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी रखना चाहते हैं, उन्हें पार्टी की सदस्यता रसीद कटवा ली जा रही है. प्रदेश कांग्रेस ऐसे दावेदारों से ₹5000 की रसीद कटवा रही है. सदाकत आश्रम में बिहार के प्रभारी सचिव विरेंद्र सिंह राठौर ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर आए दावेदारों से मुलाकात भी की. इसके बाद यह तय किया गया कि सभी 24 सीटों पर एक-एक आब्जर्वर बनाया जाए. यानी कुल मिलाकर कहें तो कांग्रेस की तैयारी अब अकेले विधान परिषद चुनाव में उतरने की है.


ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में पहली बार यह होने जा रहा है. दरअसल पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो दल में दो तरह के लोग काम कर रहे हैं. पहला धड़ा उन लोगों का है जो कम सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर पार्टी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है जबकि पार्टी के अंदर ही ऐसे नेताओं की भी फेहरिस्त है जो अकेले कांग्रेस को चुनाव लड़ते देखना चाहते हैं. ऐसे नेताओं को लगता है कि सभी सीटों पर दावेदारों की फौज अगर खड़ी हुई तो उनके पौ-बारह हो सकते हैं. आरजेडी की तरफ से मिले झटके ने दूसरे तरह की सोच रखने वाले कांग्रेसियों को मौका दे दिया है. अब देखना होगा कि कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के चेहरे कैसे होते हैं और चुनाव के बाद नतीजों में उनका हाल क्या होता है.