Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
01-Oct-2019 11:55 AM
PATNA : बिहार में आफत की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. बिहार में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने राजधानी पटना सहित अनेक जिलों में कोहराम मचा रखा है. राज्य सरकार की ओर से युद्धस्तर पर राहत सामग्री बांटी जा रही है. लेकिन इसी बीच राजनीतिक माहौल भी गर्म है. विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है. मीडिया से बातचीत करने के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भड़क उठे. पत्रकार ने जब पटना के लोगों के परेशानियों के बारे में सवाल किया तो मंत्री जी ने कहा कि मुझसे चिल्लाकर बात मत कीजिये. उन्होंने कहा कि मैं लोगों की पीड़ा समझ रहा हूँ.
अश्विनी चौबे के 'पेरिस वाला पटना' याद दिलाने पर हंसने लगे
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं लगातार दो दिनों से पटना के आसपास और अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं. पत्रकारों ने जब उनसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दिए गए बयान "पेरिस वाला पटना" याद दिलाया तो वो अश्विनी चौबे का नाम सुनते ही हंसने लगे. ऐसा लगता है की मंत्री जी के पास अपने सहयोगी के बचाव के लिए भी शब्द नहीं जुटे.
ड्रोन के माध्यम से लिया जायेगा जायजा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी के कई विधायक आये हुए हैं. मैं खुद प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर रहा हूँ. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तत्पर है. केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भी रखा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का ड्रोन से जायजा लिया जाये. पंप मंगाए गए हैं. पानी निकालने का काम तत्परता से किया जाएगा.