सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
30-Aug-2024 09:41 PM
By RANJAN
ROHTAS: डेहरी के गंगोली मध्य विद्यालय में अचानक एक साथ 11 छात्राएं बीमार हो गई वही कई बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ी। विद्यालय के कक्ष में कुछ ऐसा हुआ कि बच्चियां जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगी। इसके बाद बच्चियों को डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इन सभी बच्चियों का इलाज किया गया।
बच्चियों का कहना है कि आज परीक्षा चल रही थी इसी दौरान परीक्षा कक्ष में अचानक सभी लड़कियां घबराकर चीखने और चिल्लाने लगी। कुछ बच्चियों का कहना है कि अचानक स्कूल का डेस्क बेंच हिलने लगा जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। बच्चियों की आवाज सुनकर अन्य शिक्षक जब कक्षा की ओर दौड़े तो कई बच्चियों को गिरते देखे। जिसके बाद सभी बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चियों के बेहोश होने और चीखने चिल्लाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वही डॉक्टर का कहना है कि कोई भी फूड प्वाइजन या खाने पीने का कोई हिस्ट्री नहीं मिला है। वही स्कूल के प्राचार्य उत्तम नारायण सिंह का कहना है कि अचानक कक्षा में चीखने चिल्लाने की आवाज से वे लोग घबरा गए। घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई है। कुल 11 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उमस भरी गर्मी के कारण भी बच्चियां बीमार हो सकती हैं। फिलहाल बच्चियों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ज्यादातर बीमार बच्चियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है।