ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : संक्रमित युवक अस्पताल में घूम-घूमकर कर देने लगा कोरोना फैलाने की धमकी, मचा हड़कंप

15-Jul-2020 07:26 AM

SASARAM : सासाराम में कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. 11 जुलाई को जिले के  जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज  में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी गई, लेकिन संक्रमित को अस्पताल नहीं ले जाया गया. 

संक्रमित युवक ने करगहर के करवर का रहने वाला है और पटना के एक निजी कंपनी में काम करता था. तबियत खराब होने के बाद वह गांव चला गया था. जहां कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद वह जांच कराने सासाराम सदर अस्पताल पहुंचा था.  जिसके बाद इसे  जमुहार एनएमसीएच में भेज दिया गया, जहां 11 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.  लेकिन इसे आइसोलेशन में नहीं रखा गया. कई दिन संक्रमित युवक अस्पताल से लेकर गांव का चक्कर लगाया लेकिन अस्पताल ने उसे नहीं रखा. 

अंत में परेशान होकर वह पीएससी करगहर में घूमने लगा. वह वहां स्वास्थ्यकर्मियों को छूने की कोशिश करने लगा और अस्पताल परिसर के पर्दे, बेड तथा अन्य सामानों को छूने लगा. वह जोर-जोर से बोल रहा था कि मुझे कोरोना है और इलाज के लिए नहीं भेजा जा रहा है. जब तक उसका इलाज नहीं होगा वह कोरोना फैलाएगा. मामला सामने आने के बाद पीएचसी प्रभारी द्वारा एंबुलेंस से उसे सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया.