Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Apr-2020 01:39 PM
By Pankaj Kumar
GAYA : पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है. हमारे देश में भी कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन है. लॉकडाउन के दौरान गया में भी तीर्थयात्रियों और यजमानों के आने का सिलसिला बन्द होने के बाद शास्त्रों में वर्णित परंपरा को निभाने के लिए पंडा समाज के लोग खुद पिंडदान कर रहे है.
वायु पुराण,गरुड़ पुराण सहित कई धार्मिक शास्त्रों में हर दिन गया धाम में एक पिंड और एक मुंड जरूरी बताया गया है. इसका मतलब यह है कि गया में हर रोज एक पिंड पड़ना और मोक्ष धाम में एक शव का जलना जरुरी है. लेकिन लॉकडाउन के कारण यात्रियों का आना बंद हो चुका है.
ऐसे में पंडा समाज खुद पिंडदान कर वर्षो की परंपरा को निभा रहे है. बताया गया कि पिंडदान का समय और स्थान निर्धारित नहीं होता है. पूरे 5 कोस में फैले गया धाम के विभिन्न पिंडवेदी व विष्णुपद में ही कर लिया जाता है. चुकी विष्णुपद मन्दिर भी बन्द है. सिर्फ प्रतिदिन गर्भगृह में पूजा की जाती है औऱ फिर इसे बंद कर दिया जाता है. यहां सिर्फ पंड़ा समाज के लोग ही जा सकते हैं.