ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Dec-2024 08:53 AM
By First Bihar
PATNA: 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा (BPSC EXAM) को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर इस भीषण ठंड में आंदोलन(protest) कर रहे हैं। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को विपक्षी दलों का साथ भी मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(tejaswi yadav) के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(pappu yadav) सोमवार की शाम गर्दनीबाग पहुंचे थे। पप्पू यादव ने रात 12 बजे छात्रों के साथ ही अपना जन्मदिन(birthday) सेलिब्रेट किया और लोगों से एक खास अपील की है।
दरअसल, 70वीं BPSC की पूरी (PT) प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किये जाने और दोबारा परीक्षा लिये जाने की मांग को लेकर BPSC छात्र पटना के गर्दनीबाग में करीब हफ्तेभर से आंदोलन कर रहे हैं। ‘शिक्षा का सत्याग्रह’ कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को राजनीतिक दलों का साथ भी मिल रहा है। पिछले दिनों तेजस्वी यादव छात्रों के बीच पहुंचे थे और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी।
सोमवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे और छात्रों की बातें सुनी। छात्रों ने भी उनके समक्ष अपनी मांगें रखी। अभ्यर्थियों की बातें सुनने के बाद पप्पू यादव ने कहा था कि मैं अकेला ही काफी हूं.. यदि छात्रों के हित में बिहार सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो बीपीएससी गेट के आगे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 24 दिसंबर यानी आज पप्पू यादव का जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले वह देर रात तक अभ्यर्थियों के साथ इस भीषण ठंड में गर्दनीबाग धरनास्थल पर डटे रहे।
पप्पू यादव ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “प्रणाम बिहार। रात 12 बजे से अपने BPSC के साथियों के साथ गर्दनीबाग में धरने पर हूं। आज मेरा जन्मदिन भी है, इसलिए शुभेच्छुओं की बधाई भी मिल रही है। मगर अपने चाहने वालों से विनम्र आग्रह है कि मेरे जन्मदिन पर केक, जश्न जैसा कुछ ना करें। इसके बदले सेवा यथा रक्त दान, गरीबों और जरूरत मंद लोगों के बीच भोजन व सर्दी के कपड़े, अस्पतालों में फल आदि दान करें। इसके अलावा पौधे भी लगाएं”।