मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
07-Oct-2020 03:57 PM
PATNA : प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने पहले चरण के लिए अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी. इसमें 33 उम्मीदवार जन अधिकार पार्टी के और 16 एसडीपीआई और शेष सीटों पर गठबन्धन के प्रत्याशी होंगे. पप्पू यादव की ओर से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट दी हुई है.
पीडीए के संयोजक और जन अधिकार पार्टी लो के अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में सीट बंटवारे के बारे में घोषणा की. उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से पीडीए का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होगा. उन्होंने इस मौके पर कहा कि पीडीए की लड़ाई बिहार की लड़ाई है और इसका संकल्प डर और अभाव से बिहार को निकालने का है. पीडीए का नारा 30 साल बनाम 3 साल का है.
उन्होंने सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों गठबंधन पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि एनडीए व यूपीए दोनों गठबंधन अपने ही घटक दल को निकालने में लगे हैं. ये दोनों गठबंधन डरे-सहमे और कंफ्यूज्ड हैं और ऐसे गठबंधन बिहार की जनता को, किसानों-मजदूरों को और बेटे-बेटियों को कैसे सम्मान देंगे. उन्होंने दोनों गठबंधनों पर बिहार की जनता से धोखा करने का आरोप लगाया. दोनों ने जाति-धर्म का उन्माद फैलाने में लगे रहे. दोनों के जंगल राज और माफिया राज ने लोगों से जीने की आजादी छीन ली.
