ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, पत्नी रंजीता रंजन ने भी...

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, पत्नी रंजीता रंजन ने भी CAA को बताया काला कानून

21-Jan-2020 10:13 PM

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को अपने निशाने पर ले रही हैं. बिहार और झारखंड में भी इस कानून के खिलाफ सड़क पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. जाप संरक्षक पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन लगातार नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बता रहे हैं.




सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राम को समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जनता विरोधी कानून लाने से पहले इस्लाम से लेकर गुरु नानक तो को समझने की जरूरत है. एनआरसी एक काला कानून है. उन्होंने कहा कि रामायण को लिखने वाले वाल्मीकि भी एक दलित ही थे. पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में 26 करोड़ से ज्यादा मुस्लमान हैं. वे सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं.


पूर्व सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि दलितों और गरीबों को सताया जा रहा है. उन्होंने पूछा कि असम से निकले 19 लाख कहां जायेंगे. पाकिस्तान, बांग्लादेश सभी कंट्री अपने देश में पनाह देने से मना कर रहे हैं. उन्होंने ने भी मंच से लोहों को संबोधित करते हुए NRC और CAA को काला कानून बताया.


पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया गया था. यदि आधार कार्ड हमारी पहचान नहीं है, नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की रिश्तेदारी मुसलमानों के साथ है. क्योंकि ज्यादातर लोगों की शादी मुसलमानों के घर हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी की नहीं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी की लड़ाई  लड़ रही है.


पप्पू यादव ने  आगे कहा कि यह कानून लागू होने के कारण एक दिन मुल्क टूट जाएगा. पहले दलितों को और अब मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत की तहजीब यही कहती है कि हम किसी के जाति और धर्म के नाम पर नहीं रोक सकते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार में आये थे तब भी झूठ बोले थे, झारखंड में आये तब भी झूठ ही बोले. इस देश में मुसलमान काफिर नहीं है. सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं.