Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
14-Dec-2019 08:43 PM
PATNA: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद का आहवान किया था. लेकिन तेजस्वी से पहले जाप प्रमुख पप्पू यादव बिहार बंद कराएंगे. जाप 19 दिसंबर को बिहार बंद कराएगी तो राजद 21 दिसंबर को.
कई मांगों को लेकर बंद का किया आह्वान
बंद को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया कि “बिहार बंद की तिथि में थोड़ा परिवर्तन हुआ है 19 दिसंबर को ही होगा बिहार बंद. गांधी,अंबेडकर,जेपी-कर्पूरी,नेहरू-बोस,भगत सिंह-कलाम के विचारों की रक्षा,बेटी की सुरक्षा, देश की एकता-अखंडता को बचाने और संविधान पर हमला कैब कानून के खिलाफ जनसंघर्ष 16 दिसंबर को महाधरना, 19 दिसंबर को प्रदर्शन 19 दिसंबर को बिहार बंद वाम संगठनों के साथ जाप बीजेपी के अभिशाप से लड़ेगी.’’
बिहार बंद की तिथि में थोड़ा परिवर्तन हुआ है
— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 14, 2019
19 दिसंबर को ही होगा बिहार बंद https://t.co/HEJUAwlQE1
राजद का 21 दिसंबर को बिहार बंद
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल को काला कानून बताया था. उन्होंने लिखा था कि इस काले कानून के खिलाफ आरजेडी प्रदर्शन करेगी. राजद नेता ने लिखा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. तेजस्वी ने आम लोगों से इस बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है. कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन बिल जैसे काले क़ानून के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय जनता दल 21 दिसंबर,रविवार को “बिहार बंद” करेगा. हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, ग़ैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें.