Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
03-Sep-2024 07:59 PM
By First Bihar
PATNA: डॉक्टरों को बार-बार निशाने पर ले रहे सांसद पप्पू यादव ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ बड़ा खेला कर दिया है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जिले के बीपीएल मरीजों के लिए 50 फीसदी छूट वाला हेल्थ कार्ड जारी किया है. पप्पू यादव ने कहा है कि इस कार्ड को साथ ले जाने वालों को पैथोलॉजी जांच कराने पर 50 परसेंट की छूट मिलेगी.
अब सबसे दिलचस्प जानिये. पप्पू यादव अपने क्षेत्र के लोगों को जिन जांच घरों में जाने को कह रहे हैं उनमें से ज्यादातर अवैध हैं. पप्पू यादव के सांसद ऑफिस की ओर से जारी किए गए हेल्थ कार्ड में शामिल ज्यादातर डायग्नोस्टिक सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं. वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है. कई जांच घरों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है. ऐसे झोला छाप जांच घरों में छूट का दावा कर सांसद पप्पू यादव गरीबों की भलाई का दावा कर रहे हैं.
जिन जांच घरों का विरोध किया, वहीं मरीजों को भेज रहे
पूर्णिया का सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने दावा किया था कि पूर्णिया में ज्यादातर जांच घरों का रजिस्ट्रेशन नहीं है और ना ही वहां डॉक्टर हैं. पप्पू यादव ने सिविल सर्जन से मिलकर इन जांच घरों को बंद कराने की मांग की थी. अब खुद उन्हीं जांच घरों का हेल्थ कार्ड बनवा कर वहां मरीज भेज रहे हैं. एक अंग्रेजी अखबार ने पप्पू यादव के इस खेल की पूरी पड़ताल की है.
अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव के सांसद कार्यालय ने पूर्णिया नगर क्षेत्र अंतर्गत लाइन बाजार क्षेत्र में संचालित होने वाले 37 डायग्नोस्टिक सेंटरों का नाम जारी किया है, जहां मरीज छूट का लाभ उठा सकते हैं. पूर्णिया के एक सीनियर डॉक्टर ने अपनी पहचान का खुलासा न करते हुए बताया कि इस लिस्ट में शायद ही आपको किसी प्रमुख डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम मिले.
अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव की लिस्ट में शामिल ज्यादातर सेंटर टेक्नीशियन चला रहे हैं. वहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं है. इन डायग्नोस्टिक सेंटरों की रिपोर्ट पर शायद ही कोई डॉक्टर विश्वास करेगा. उन्होने बताया कि सांसद ने ही इससे पहले खुद ही इन डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ आवाज उठाई थी.
अंग्रेजी अखबार ने जब कुछ डायग्नोस्टिक सेंटरों से बात की तो वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला. सिर्फ सेंटर ने बताया कि उनके यहां एक डॉक्टर की तैनाती है। जो फिलहाल अभी नहीं हैं. वहीं एक टेक्नीशियन ने बताया कि पप्पू यादव के हेल्थ कार्ड वाला कोई भी मरीज अब तक पैथोलॉजिकल टेस्ट के लिए नहीं आया है. एक प्रतिष्ठित पैथोलॉजिकल सेंटर के डॉक्टर ने बताया कि सांसद पप्पू यादव द्वारा जारी ज्यादातर जांच घर रजिस्टर्ड नहीं हैं. सरकारी नियमों के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन के चलाये जा रहे जांच घर अवैध हैं.
पप्पू यादव का दावा
वैसे पप्पू यादव कह रहे हैं कि वे गरीबों के लिए काम कर रहे हैं ,और इलाज-जांच के नाम पर गरीब लोगों की लूट को रोक रहे हैं. सांसद ने कहा कि उनके कार्यालय की ओर से जारी किए गए हेल्थ कार्ड से बीपीएल मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गयी जांच में 50 परसेंट की छूट मिलेगी. पप्पू यादव ने दावा किया कि गरीब लोगों के लिए वे ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से ऐसा कर रहे हैं.
डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि डॉक्टरों की बढ़ी हुई फीस को कम करना होगा. यह लंबे समय तक नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि मैं छठ पूजा तक इंतजार कर रहा हूं. उसके बाद हम उन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो अपनी फीस कम नहीं करेंगे. मुंबई और दिल्ली के बड़े डॉक्टर भी पूर्णिया के डॉक्टरों की तुलना में काफी कम फीस लेते हैं.
आईएमए को वास्ता नहीं
पप्पू यादव ने एलान किया था कि आईएमए यानि इंडियन मेडिकल एसोसियेशन की सहमति से वे पूर्णिया के डॉक्टरों की फीस कम करा रहे हैं. लेकिन आईएमए की स्थानीय इकाई ने खुद को इस मामले से अलग करते हुए इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया है. आईएमए के पूर्णिया चैप्टर के सचिव डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि वे आईएमए की सेंट्रल कमेटी के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं. फीस कम करने संबंधी कोई भी बात आईएमए दिल्ली से निर्देश मिलने के बाद ही की जाएगी.